नववर्ष पर पर्यावरणविद् ने कौशल नगर में लगाया सिंदूर और पियार का पौधा

नववर्ष पर पर्यावरणविद् ने कौशल नगर में लगाया सिंदूर और पियार का पौधा


-- समाचार डेस्क
-- 2 जनवरी 2021

पलामू जिले के छतरपुर अनुमंडल के ग्राम पंचायत डाली बाजार के कौशल नगर  स्थित मोहनलाल खुर्जा व पार्वती देवी पार्क में विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्म व वन राखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने सिंदूर एवं पियार का पौधा लगाकर अपने लोगों के साथ नववर्ष का स्वागत किया। वहीं उक्त अवसर पर वनभोज का भी आयोजन किया गया।

वन भोज कार्यक्रम में शामिल लोगों को पर्यावरण धर्म के प्रार्थना के साथ पियार और सिंदूर का पौधा लगाकर पर्यावरण धर्म के आठ मूल ज्ञान मंत्रों की शपथ दिलायी ।  उन्होंने कहा कि हमारी देश की सभ्यता और संस्कृति  है कि जब कभी भी कोई धार्मिक अनुष्ठान होता है तो  वैदिक मंत्रोच्चार से दंपति को गांठ जोड़कर पूजा अर्चना की शुरुआत होती है। पूजा- पाठ में सिंदूर का बहुत ही महत्व है लेकिन मिलावट के दौर आज सही नहीं मिलने से लोगों को बड़े पैमाने पर सिंदूर का पौधा लगाने की जरूरत है। 

पर्यावरण धर्मगुरु कौशल ने कहा कि लोग आजकल अपने और आने वाले पीढ़ी के सुख सुविधा के लिए ऊंचे- ऊंचे मकान बनाते हैं पर अपने और आने वाले पीढ़ी के साथ ब्रह्मांड में रहने वाले 84 लाख योनि जीवों  की सुरक्षा के लिए  पार्क, जैविक उद्यान, बगीचा और वृक्ष खेती पर ध्यान नहीं देते है।  झारखंड के जंगलों से  विलुप्त हो रहे पियार, चिरौंजी के पेड़ों आने वाले पीढ़ी को खाने व  देखने के लिए मिल सके इसलिए पार्क में आज पियार के पौधे लगाए गए हैं। विशिष्ट अतिथि संस्था के प्रधान सचिव पूनम जायसवाल ने कहा कि यह पार्क भले ही निजी खर्च पर तैयार किया गया हैं पर राष्ट्र को समर्पित है ।

उन्होंने कहा कि  पार्क में सुबह से शाम तक निःशुल्क  घुमने  की व्यवस्था की गई है। इस पार्क में विश्व के पहला पर्यावरण धर्म ज्ञान मंदिर के हो रहे निर्माण से और विश्व के दर्जनों देशों एवं देश के कई राज्यों के दुर्लभ प्रजाति के पौधे लगाए गए हैं। जिससे उसकी खूबसूरती और बढ़ गयी है। ग्राम पंचायत डाली बाजार के मुखिया सह छतरपुर पूर्वी से जिला पार्षद के भावी उम्मीदवार अमित कुमार जायसवाल ने कहा कि वे मुखिया के पद पर 11 वर्षों से रहते हुए वे  पंचायत में शिक्षा चिकित्सा सिंचाई बिजली पानी साप्ताहिक बाजार एवं पार्क बनाने में अपना अहम योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि वे  पंचायत में 5 लाख लिटर क्षमता वाले छतरपुर , नौडीहा, और पिपरा प्रखंडों में भी पानी टंकी लगाने का कार्य  जोरों पर है।  साथ ही यहां ब्लॉक और थाना बनाने की योजना पर काम हो रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित  उप मुखिया नगीना बेबी,अफजाल अंसारी प्रो,जायसवाल टिंबर सह यूनिक अप्लाई के डीलर अरुण कुमार जायसवाल, रामजी प्रसाद, जुबेर अंसारी, सुचित कुमार, रोहित जायसवाल, ज्योति जायसवाल,अरविंद जायसवाल ,विनोद यादव ,बसीर अंसारी, गुलाम गौस, कोमल जायसवाल , गीता देवी, कल्पना देवी , पार्वती देवी, सरिता देवी,पूर्णिमा कुमारी, सूरज कुमार, रॉकी कुमार, सुमित कुमार ,विकास कुमार, अमन कुमार, नगाड़ा अंसारी महावीर भुइयां धर्मदेव यादव, अनवर अंसारी, नसरू अंसारी, श्यामदेव पासवान,अमरेंद्र कुमार, मुस्ताक अंसारी उमेश कुमार,आदि शामिल थे।