पलामू : तिलक समारोह में कौशल किशोर जायसवाल ने रुद्राक्ष, कपूर और  मूंगा आम के पौधे लगाये

Palamu: Kaushal Kishore Jaiswal planted Rudraksh, camphor and coral mango saplings in Tilak ceremony

पलामू : तिलक समारोह में कौशल किशोर जायसवाल ने रुद्राक्ष, कपूर और  मूंगा आम के पौधे लगाये

-- समाचार डेस्क
-- 16 जून 2021

उंटारी रोड प्रखंड के ग्राम लुंबा सतबहिनी में चंद्रशेखर कुमार शर्मा पिता श्री महेंद्र नाथ शर्मा के तिलक समारोह में उपस्थित विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष  सह पर्यावरण धर्मगुरु व वन राखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने पर्यावरण धर्म के प्रार्थना के साथ तिलक समारोह स्थल पर नेपाल के रुद्राक्ष, हिमाचल के कपूर, तमिलनाडु के बारहमासी मूंगा और बंगाल के आम्रपाली आम का पौधरोपण किया।  उन्होंने उपस्थित लोगों को पर्यावरण धर्म के आठ  मूल उपदेश मंत्र की शपथ दिलाते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति  को पर्यावरण धर्म के आठ मूल ज्ञान मंत्रों को अपनाना होगा तभी सृष्टि और प्रकृति की रक्षा संभव है।

कौशल ने कहा कि पर्यावरण धर्म के आठ मूल मंत्रों में पहला मंत्र किसी भी शुभ समारोह में पौधा लगाना शामिल है।  खासकर शादी विवाह के मौके पर  घर के सदस्यों की संख्या यदि बढ़ रहे हैं तो वृक्षों की संख्या बढ़ाना भी लोगों को सुनिश्चित करना चाहिए।

यह पर्यावरण धर्म का पहला उपदेश मंत्र है । जब घर में नए सदस्य की संख्या बढ़ रहा है तो उन्हें स्वस्थ रहने के लिए शुद्ध हवा की आवश्यकता है । वह हवा पेड़ पौधे से ही मिलेंगे इसलिए घर में यदि बच्चा जन्म लिया है बहू या दमाद आने वाले हैं तो भगवान शिव के समान पौधा को भी स्थापित कर जल चढ़ाएं यही पर्यावरण धर्म का पहला मूल ज्ञान मंत्र है। क्योंकि प्रदूषण की आग पूरी दुनिया में लगी है वह आग पानी से नहीं शुद्ध हवा से बुझेगी। जबकि शुद्ध हवा बनाने का कोई उद्योग या फैक्ट्री नहीं बल्कि पेड़ पौधे से ही वह प्राप्त होता  है।

इस समारोह के प्रमुख लोगों में महेंद्र नाथ शर्मा, नगेंद्र  शर्मा अशोक कुमार शर्मा, योगेंद्र शर्मा, नंदकिशोर शर्मा, धर्मेंद्र कुमार शर्मा ,रणधीर राज, रजनीश राज, बिपिन बिहारी शर्मा ,अश्विनी कुमार शर्मा, संकेत शर्मा, राहुल शर्मा, प्रीतम ,अभिषेक, गौरव, समेत  तिलक चढ़ाने आए रोहतास बिहार के लक्ष्मी शंकर राय एवं उनके परिजन शामिल थे ।