झारखंड : कोहरा और कनकनी के बाद अब बारिश की संभावना

झारखंड : कोहरा और कनकनी के बाद अब बारिश की संभावना

झारखंड में कोहरा और कनकनी से आम जीवन अस्त व्यस्त हो गया है । तिसपर तुर्रा यह कि अब मौसम विभाग ने आनेवाले 17 से 19 जनवरी तक बारिश होने के आसार की घोषणा की है । 16 के बाद देश के पश्चिमोत्तर भाग में एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इसके प्रभाव से 16 की रात से आसमान में बादल छाएंगे और 17 से 19 जनवरी को राजधानी समेत राज्य के विभिन्न भागों में हल्की या छिटपुट बारिश होने की संभावना है। इस बदलाव से बर्फीली हवा का रुख प्रभावित होगा और दक्षिणी हवा के प्रवेश से न्यूनतम के पारे में वृद्धि होगी। इससे रात की कनकनी में कमी आएगी। की घोषणा की है । 16 के बाद देश के पश्चिमोत्तर भाग में एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इसके प्रभाव से 16 की रात से आसमान में बादल छाएंगे और 17 से 19 जनवरी को राजधानी समेत राज्य के विभिन्न भागों में हल्की या छिटपुट बारिश होने की संभावना है। इस बदलाव से बर्फीली हवा का रुख प्रभावित होगा और दक्षिणी हवा के प्रवेश से न्यूनतम के पारे में वृद्धि होगी। इससे रात की कनकनी में कमी आएगी।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान यथावत रहेगा । उसके दो दिन बाद तापमान में 2-3 डिग्री तक की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। हाल के दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से सात डिग्री तक गिरावट आयी है। इससे कनकनी बढ़ गई है। शनिवार को राज्य के 24 जिलों में से 12 में रात का तापमान 7 डिग्री से नीचे पहुंच गया है।सभी जिलों का तापमान 9 डिग्री से कम या उससे नीचे है। गुमला सबसे ठंडा जिला रहा। यहां का पारा लुढ़ककर 3.8 डिग्री पर पहुंच गया। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली ठंडी हवा के कारण झारखंड में तापमान में गिरावट आई है। 16 जनवरी तक सुबह कोहरा रहेगा और दिन में मौसम साफ रहेगा। 17 से 19 जनवरी तक राज्य के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है।