मोदी सरकार की उपलब्धियों की बावत छतरपुर में भाजपा के संयुक्त मोर्चा की हुई बैठक

मोदी सरकार की उपलब्धियों की बावत छतरपुर में भाजपा के संयुक्त मोर्चा की हुई बैठक

पलामू । मोदी सरकार की उपलब्धियों की बावत छतरपुर में भाजपा के संयुक्त मोर्चा की बैठक हुई जिसमें भाजपा के प्रदेश और जिला स्तर के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए । पूर्व सांसद भाजपा नेता मनोज कुमार और स्थानीय विधायक पुष्पा देवी प्रमुख रूप से बैठक में मौजूद रहे ।


बैठक में मोदी सरकार के नौ वर्षो की उपलब्धियों और संगठन की तैयारियों को लेकर मंथन हुआ। पूर्व सांसद भाजपा नेता मनोज कुमार ने कहा कि सुदूरवर्ती गांव के लोगों तक केन्द्र द्वारा संचालित अनेकों योजनाएं पहुंच रहीं हैं और आम जनता सीधे तौर पर इन योजनाओं से लाभान्वित भी हो रही है । उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य सहित तमाम योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। आगामी  चुनाव को लेकर संयुक्त मोर्चा संगठन के लोग अभी से जुट जायें । अपने बूथ और सेक्टर को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत रहें। सरकार की योजनाओं के विषय में घर-घर जाकर बताएं। घर-घर जाकर लोगों से मिलकर संगठन को मजबूत बनाएं।

पूर्व सांसद भाजपा नेता मनोज कुमार ने बातचीत के दौरान बताया कि मोदी सरकार हमारे समाज के विकास के लिए दिन-रात काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अनुसूचित जनजाति को जोड़ने के लिए तमाम विकास कार्यों को चलाया। आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए उनके विकास की योजनाओं पर बल दिया। संगठन की दृष्टि से हमारी जिम्मेदारी बढ़ जाती है।  समाज के लोग संकल्प के साथ आगे बढ़ें। हमें गांव को भी आगे बढ़ाना है। अपनी परंपराओं को भी आगे बढ़ाना है।

इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद बृजमोहन राम, अनुसूचित जाति के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभात भुइयां, जिला महामंत्री सुरेंद्र विश्वकर्मा, जिला  महामंत्री श्याम बाबू , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री उदय शुक्ला, अरविंद सिंह, भोला सिंह सहित 6 मंडल के सभी मंडल अध्यक्ष, सभी मोर्चों के मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद थे।