हरिहरगंज में भाजपा की बैठक में विनोद कुमार सिंह ने संगठन मजबूती पर दिया जोर

हरिहरगंज में भाजपा की बैठक में विनोद कुमार सिंह ने संगठन मजबूती पर दिया जोर

-- कविलास मंडल
-- 24 जुलाई 2021

हरिहरगंज (पलामू) ।‌ शहर स्थित जय माता दी रेस्टोरेंट सह होटल में शनिवार को हरिहरगंज भाजपा मंडल इकाई कार्यसमिति की पहली अहम बैठक की गई।जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बलू बलराम और संचालन प्रखंड महामंत्री रौशन सिंह ने किया।

बैठक में हुसैनाबाद विस के भाजपा समर्थित पूर्व प्रत्याशी सह हरिहरगंज प्रखंड प्रभारी विनोद कुमार सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। इस दौरान श्री सिंह ने सबसे पहले नव विस्तारित कमेटी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त किया। तत्पश्चात बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं से उन्होंने संगठन की मजबूती सहित कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। वहीं उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए सभी को एकजुटता के साथ कार्य करने की नसीहत दी। कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं।  इसलिए आपसी समन्वय और सक्रियता से संगठन को और सशक्त बनाने पर जोर दिया जाना चाहिए।

मौक़े पर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन, जिला कार्य समिति सदस्य सतेंद्र मेहता, प्रखंड महामंत्री सनी गुप्ता, पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष दिनेश प्रसाद गुप्ता, युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष चंदन जायसवाल के आलावा धर्मेंद्र कुमार , राम पुकार सोनी, अमित कुमार सिंह, कुंदन कुमार, विकास कुमार पासवान, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनुपमा देवी, काजल देवी, उपाध्यक्ष सिकंदर पासवान के साथ ही रघुनंदन साव, विजय कुमार मिश्रा, रेणु देवी सनोज गुप्ता, गौतम मिश्रा, अनीश कुमार, विनय विश्वकर्मा, मुन्ना विश्वकर्मा, सत्यम विश्वकर्मा, अर्जुन गुप्ता, राजेश दास, भीमसेन शर्मा, भीष्म नारायण सिंह, नीरज सिंह, महेंद्र सिंह, विजय सिंह, ओम प्रकाश अकेला, रोबर्ट गुप्ता, अरूण स्वर्णकार, अरविंद पासवान, गुप्ता पासवान, पवन कुमार, संजीव कुमार, कृष्णा, अशोक चंद्रवंशी, जितेंद्र कुमार, राहुल कुमार सिंह, रंधीर पटेल, संतोष पासवान, रामाधार सिंह आदि मौजूद थे ।