विधायक एवं पूर्व सांसद ने पैक्स से किसानों के बीच धान के बीज का वितरण किया

MLA and former MP distributed paddy seeds among farmers through packs

विधायक एवं पूर्व सांसद ने पैक्स से किसानों के बीच धान के बीज का वितरण किया

-- संवाददाता
-- 12 जून 2021

पलामू के छतरपुर विधानसभा क्षेत्र के किशनपुर में  विधायक पुष्पा देवी  एवं पूर्व सांसद मनोज कुमार के द्वारा किसानों के बीच पैक्स के माध्यम से धान के बीज का वितरण किया गया।

पूर्व सांसद व पलामू भाजपा नेता मनोज कुमार ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष किशनपुर पैक्स में धान का बीज उपलब्ध हो गया है। आप अविलंब जाकर अपनी खेती बाड़ी का काम शुरू कर दें।

मनोज कुमार ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार लगातार किसानों के हित मे काम कर रही है। केंद्र सरकार नई नई योजनाओं को लागू कर रही है परन्तु झारखंड सरकार लगातार किसानों की अनदेखी कर रही है।

मौके पर प्रदेश नेता देवेंद्र उपाध्याय जी, भारतीय जनता पार्टी के जिला के नेता अरुण दुबे जी, किशनपुर पंचायत समिति सुमन गुप्ता जी, मुखिया पति श्री उमेश सिंह जी, अशोक तिवारी, गुड्डू सिंह,  यमुना सिंह,कुंदन दुबे छोटू उपाध्याय, इत्यादि के साथ बीज लेने वाले 25-30 किसान मित्रों के साथ पैक्स अध्यक्ष ननकू दुबे बीज वितरण में शामिल थे।