पलामू एसपी ने किया कई थानों का निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश

Palamu SP inspected many police stations, gave necessary instructions

पलामू एसपी ने किया कई थानों का निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश

-- समाचार डेस्क
-- 11 जुलाई 2021

पलामू एसपी चन्दन कुमार सिन्हा ने रेहला, मोहम्मदगंज, छतरपुर और हुसैनाबाद थाना तथा कामगारपुर पिकेट का भ्रमण किया और वहां पदस्थापित पुलिस अधिकारियों एवं जवानों से उनके कार्यों एवं समस्याओं की बावत जानकारी ली। गश्ती के दौरान उन्हें चौकन्ना एवं चुस्त रहने का निर्देश दिया।

उन्होंने संबंधित थाना प्रभारियों को केस डायरी को अद्यतन करने तथा अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गश्ती तेज करने की बात कही।‌उन्होंने न्यायालय से जुड़े मामलों का त्वरित निष्पादन करने, हत्या और अन्य मामलों में शीघ्र गिरफ्तारी करने का भी निर्देश दिया। इसके अलावा एसपी ने मोहम्मदगंज थाना अंतर्गत अशोक बिल्डकॉन के कार्यालय का अवलोकन कर सुरक्षा संबंधी आवश्यक निर्देश दिया।ज्ञातव्य है कि यहां बीते दिनों अपराधियों द्वारा फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की गयी थी।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने थानों में विशेष साफ-सफाई रखने की बात कही। उन्होंने इसके लिए सभी पुलिसकर्मियों को सामूहिक रूप से कार्य करने की बात कही। वहीं थानों में आने वालों लोगों से मित्रवत व्यवहार करने की भी बात कही। इस दौरान उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों से उनके व्यक्तिगत समस्याओं की भी जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने इस दौरान पुलिस कर्मचारियों के स्वास्थ्य का हालचाल भी जाना। उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए कई अहम टिप्स भी दिए।