करमा पर्व पर छतरपुर पश्चिमी जिप सदस्य ने 4 सौ से अधिक महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया

करमा पर्व पर छतरपुर पश्चिमी जिप सदस्य ने 4 सौ से अधिक महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया

पलामू । करमा पर्व पर छतरपुर पश्चिमी की जिला परिषद सदस्य सह झारखंड मुक्ति मोर्चा की महिला जिला सचिव संजू जायसवाल ने छतरपुर प्रखंड के आदिम जनजाति गांव लोटो, अरर एवं सतघरवा के 480 एससी एसटी महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण करते हुए करमा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी ।

इस कार्यक्रम में पूर्व उप प्रमुख सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रंजीत जयसवाल उर्फ फंटूश जायसवाल ने सभी को करमा पर्व की शुभकामना देते हुए कहा कि पलामू जिला के साथ साथ पूरे झारखंड मे झामुमो को मजबूत करना है । इस कार्यक्रम मे झामुमो महिला नेत्री लइची देवी, सुनीता देवी, समुद्री देवी, सरिता देवी, किसमतीया देवी सहित दर्जनों महिला कार्यकर्ता एवं राधेकृष्णा यादव, गुड्डू जायसवाल, भोला बैगा, सिकंदर जायसवाल, डब्लू जायसवाल, अभिषेक कुमार, राजू जायसवाल, संजय भुईयां, मुरल बैगा, लखन भुईयां, रामजी भुईयां, चनारिक उरांव, लालदेव उरांव आदि भी उपस्थित थे ।