राज्य प्रशासनिक सेवा के दो अफसरों पर गिर सकती है गाज : बंका राम और सत्य प्रकाश जद में

राज्य प्रशासनिक सेवा के दो अफसरों पर गिर सकती है गाज : बंका राम और सत्य प्रकाश जद में


-- संवाददाता
-- 11 फरवरी 2022

रांची । राज्य प्रशासिनक सेवा के दो अफसरों पर गाज गिर सकती है। एक के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की अनुशंसा की गई है तो दूसरे के खिलाफ तीन वेतन वृध्दि पर रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया गया है। राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर बंका राम पर अवैध रुप से राशि निकासी कर गबन का आरोप है। बंका ने 12 करोड़ 60 लाख रुपए की अवैध निकासी की है। बताते चलें कि तत्कालीन भू-अर्जन पदाधिकारी उत्तरी कोयल परियोजना मेदिनीनगर पलामू  बंका राम के खिलाफ प्रपत्र क में आरोप गठित कर उपलब्ध कराया है। उनके खिलाफ अवैध रूप से भू-अर्जन पदाधिकारी उत्तरी कोयल परियोजना मेदिनीनगर पलामू के पदनाम से भारतीय स्टैट बैंक डालटनगंज शाखा से 12 करोड़ 60 लाख रुपए की अवैघ निकासी का आरोप है।

सरकार द्वारा की गई समीक्षा के बाद उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही की अनुशंसा की गई है। फिलहाल वे निलंबित हैं। वहीं दूसरे अफसर सत्यप्रकाश के खिलाफ अवैध वसूली का आरोप है। सत्यप्रकाश चैनपुर के तत्कालीन अनुमंडल थे। उनके खिलाफ अनाधिकृत रूप से अपने नियंत्रणाधीन क्षेत्र से बाहर जाकर वाहनों की चेकिंग व जुर्माना वसूल करने के साथ अवैध ढ़ुलाई के निमित ट्रैक्टर मालिकों से राशि वूसूली का आरोप है।  इसके खिलाफ विभागीय कार्यवाही संचालित है। साथ ही इनके तीन वेतनवृद्धि में भी रोक लगा दी गई है।