चंद्रयान 3 की लैंडिंग है 24 अगस्त को : जानिये कि इसमें झारखंड के इस वैज्ञानिक की क्या भूमिका है

चंद्रयान 3 की लैंडिंग है 24 अगस्त को : जानिये कि इसमें झारखंड के इस वैज्ञानिक की क्या भूमिका है

23 अगस्त को चंद्रयान-3 की लैंडिंग है । आपको यह जानकर गर्व महसूस होगा कि इस मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों की टीम में झारखंड के एक युवा वैज्ञानिक आयुष झा भी शामिल हैं।

आयुष के पिता ललन कुमार झा चक्रधरपुर में प्राइमरी स्कूल में शिक्षक थे। इनकी मां विनीता झा गृहिणी हैं। उन्होंने पश्चिमी सिंहभूम के जवाहर नवोदय विद्यालय से दसवीं करने के बाद डीएवी बिष्टुपुर से 12वीं किया है । जेईई में सफल होने के बाद इन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी तिरुवनंतपुरम से ग्रेजुएशन किया । फिर 2016 में इसरो के स्पेस एप्लिकेशन सेंटर अहमदाबाद में साइंटिस्ट के रूप में ज्वॉइन किया।

शुरुआत में इन्होंने चंद्रयान-2 के रडार के विकास पर काम किया। अब ये चंद्रयान-3 के रडार विकास के साथ उसकी लैंडिंग और रियूजेबल लॉन्च व्हीकल मिशन पर काम कर रहे हैं। श्री झा अभी इस्ट्रैक बेंगलुरू में हैं, जहां सेटेलाइट लॉन्च होने के बाद सारा ऑपरेशन होता है ।