झारखंड कांग्रेस में दो पूर्व अध्यक्षों की हुई वापसी : सुखदेव भगत और प्रदीप बलमुचू पुराने घर लौटे

झारखंड कांग्रेस में दो पूर्व अध्यक्षों की हुई वापसी : सुखदेव भगत और प्रदीप बलमुचू पुराने घर लौटे


-- समाचार डेस्क
-- 31 जुलाई 2022

झारखंड कांग्रेस में सोमवार को दो पूर्व अध्यक्षों की पार्टी में वापसी हो गई। दोनों पूर्व अध्यक्षों में सुखदेव भगत और प्रदीप बलमुचू हैं। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में इसके लिए अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पाण्डेय, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, उप नेता प्रदीप यादव, कृषि मंत्री बादल, पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय, पूर्व मंत्री ददई दुबे, पूर्व एमपी फुरकान अंसारी सहित कई कांग्रेसी मौके पर मौजूद थे।

कांग्रेस में वापसी के बाद सुखदेव भगत ने कहा कि मेरा भाजपा में जाना एक राजनीतिक भूल थी,अब मैं मरते दम तक कांग्रेस में रहूंगा। वहीं भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि आज पूरे देश मे गोड़से के विचारों को फैलाया जा रहा है। लोगों के बीच नफरत फैलाया जा रहा है। हमलोगों को उसे रोकना है। वहीं प्रदीप बलमुचू ने कहा कि सुबह का भुला शाम को वापस आता है उसे भुला नहीं कहते हैं। भाजपा जाना मेरी भूल थी। मैं उस भूल को सुधारने आया हूं। सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने मुझे माफ़ किया है। आज अविनाश पांडेय के सामने पार्टी में वापस हुआ हूँ । अब कांग्रेस छोड़ कहीं नहीं जाऊंगा।