कांग्रेस समय के साथ रंग बदलने का कार्य करती है : पलामू सांसद वीडी राम

Congress works to change color with time: Palamu MP VD Ram

कांग्रेस समय के साथ रंग बदलने का कार्य करती है : पलामू सांसद वीडी राम

-- समाचार डेस्क
-- 25 जून 2021

पलामू सांसद वीडी राम ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा है कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेता समय के साथ रंग बदलते रहते हैं ।

सांसद वीडी राम की ओर से जारी तत्संबंधी प्रेस बयान‌ में कहा गया है कि- "भारतीय इतिहास में आज का दिन (25 जून) काला धब्बा के रूप में जाना जाता है। वर्ष 1975 में आज ही के दिन कांग्रेस ने राजनीतिक स्वार्थों के लिए “आपातकाल”  की घोषण की थी, जो भारत के महान लोकतंत्र पर काला धब्बा है। माननीय सांसद ने कहा कि 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक यानी 21 महीने की अवधि में भारत में आपातकाल घोषित था। स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह सबसे विवादास्पद और अलोकतांत्रिक काल था। जिसके अंतर्गत चुनाव स्थगित किए गए तथा नागरिक अधिकारों का हनन किया गया एवं राजनीतिक विरोधियों को कैद कर लिया गया था और प्रेस पर प्रतिबंध लगा दिया गया था एवं बड़े पैमाने पर पुरूष नसबंदी अभियान चलाया गया था। जिससे आम जनता काफी आहत हुयी थी तथा जनता के द्वारा आपातकाल के विरूद्ध सत्याग्रह चलाया गया था।"

"आपातकाल लागू होते ही आंतरिक सुरक्षा कानून (मीसा) के तहत राजनीतिक विरोधियों की गिरफ्तारी की गयी जिसमें मुख्य रूप से जय प्रकाश नारायण, अटल बिहारी वाजपेयी, जाॅर्ज फर्नांडिस इत्यादि थे। आपातकाल के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को प्रतिबंधित कर दिया गया, हजारों कार्यकत्र्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया तथा भीषण यातनाएं दी गयी।"

श्री राम की ओर से जारी प्रेस बयान में कहा‌ गया है कि- "कांग्रेस द्वारा जनता पर थोपा गया काला कानून का विरोध पूरे देश में चरम सीमा पहुंच गया जिसके फलस्वरूप पहली बार देश में गैर कांग्रेसी सरकार मोरारजी देसाई के नेतृत्व में बनी। मैं उन सभी सत्याग्रहियों को नमन करता हूं जिन्होंने भीषण यातनाएं सहने के बाद भी आपातकाल का विरोध किया और लोकतांत्रिक मूल्यों की आस्था को संजोकर रखा।"